ध्वजारोहण की चतुर्थ वर्षगांठ पर शोभायात्रा
श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जिन मंदिर ध्वजारोहण की चतुर्थ वर्षगांठ पर शनिवार को खिमेसरा परिवार द्वारा ध्वजा शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा बजाजखाना स्थित खिमेसरा निवास से निकली। जो नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई चौपाटी स्थित जिन मंदिर पहुंची। यात्रा में आगे-आगे अश्वसवार धर्मध्वजा लेकर चल रहे थे। पीछे धर्मालु बैंड बाजों की धार्मिक धुनों पर जयकारे लगाते चल रहे थे। मुनिश्री रजतचंद्रविजयजी, प्रीतियशविजयजी, साध्वी किरणप्रभाश्रीजी, संघवणश्रीजी की शिष्याओं ने निश्रा प्रदान की। चौपाटी जिन मंदिर पर सुबह 10 बजे राजेंद्र महिला मंडल द्वारा सत्तरभेदी पूजन पढ़ाई गई। इसके बाद मुनिश्री के प्रवचन हुए। दोपहर में खिमेसरा परिवार द्वारा मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई। गौतमस्वामीजी की ध्वजा के लाभार्थी अशोककुमार, महेंद्रकुमार औरा परिवार, राजेंद्रसूरीश्वरजी व नाकोड़ा भैरवजी की ध्वजा के लाभार्थी कमलाबाई फतेहलाल नाहटा परिवार रहें। पार्श्व पदमावती माताजी की ध्वजा के लाभार्थी सुनील काेठारी रहे।