14 पोलिंग बूथ बढ़े, बीएलओ को दी ट्रेनिंग
{15 अक्टूबर से 10 नवंबर तक लेंगे दावे-आपत्ति
जावरा|विधानसभाक्षेत्रमें 14 पोलिंग बूथ और बढ़ाए हैं। इसके साथ ही कुल 264 पोलिंग बूथ हो गए हैं। प्रत्येक के लिए बीएलओ भी नियुक्त कर दिए हैं। इनको शुक्रवार दोपहर नगरपालिका सभागृह में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अनिल भाना पर्यवेक्षक आर.पी. रमणवाल ने प्रशिक्षण दिया। बताया कि वे 15 अक्टूबर से 10 नवंबर तक रोज कार्यालयीन समय में पोलिंग बूथ पर बैठेंगे। वहां 1 जनवरी 2015 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले वोटरों के नाम सूची में जोड़ने, त्रुटि सुधार करने के साथ ही प्रकाशित नामावली पर दावे-आपत्तियां लेंगे। फिर इनका निराकरण होगा। निर्वाचन शाखा के जी.एस. बंदवार, शैलेंद्र निगम आदि मौजूद थे।