- Hindi News
- कुम्हेरी गांव मेंं संचालित अवैध आरा मशीन पकड़ी
कुम्हेरी गांव मेंं संचालित अवैध आरा मशीन पकड़ी
जौरा| कुम्हेरीगांव में लंबे समय से संचालित अवैध आरा मशीन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रेंजर सोनम गढ़पाल उके ने रविवार को मशीन के व्हील को जब्त कर लिया। इस मामले में आरोपी मातादीन के खिलाफ मप्र काष्ठ चिरान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग की टीम, एसएएफ के जवानों को साथ लेकर रविवार की सुबह 10 बजे कुम्हेरी गांव पहुंची तो वहां एक आरा मशीन पर लकड़ी की चिराई करते पाया गया। आरा मशीन पर काम कर रहे लोगों से रजिस्ट्रेशन संबंधी कागजात दिखाने को कहा गया तो वह कुछ भी नहीं दिखा पाए। इससे जाहिर हुआ कि आरोपी मातादीन उसे अवैध रूप से संचालित कर रहा है। रेंजर उके ने मौके पर पंचनामा तैयार कर आरा मशीन के निचले व्हील को खुलवाकर जब्त कर लिया।