पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘हिंसा को समाप्त करने अहिंसा शांति के पक्षधर एक हों

‘हिंसा को समाप्त करने अहिंसा शांति के पक्षधर एक हों

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर अफगान में शांति खुशहाली के लिए कार्य कर रहे दल ने जौरा के गांधी आश्रम पहुंचकर लोगों से की अपील।

भास्करसंवाददाता| जौरा

दुनियांमें जो हिंसा हो रही है, उसका जवाब अहिंसा से देकर विश्व में केवल शांति स्थापित की जा सकती है, बल्कि पूरी दुनिया को खुशहाल किया जा सकता है। दुनियां के ज्यादातर लोग भारत को महात्मा गांधी के नाम से जानते हैं। शांति अहिंसा के इन पक्षधरों को पूरे विश्व में एकजुट होना पड़ेगा तभी विश्व में गांधी के अहिंसा के सिद्धांत को स्थापित किया जा सकता है। यह बात गांधी सेवा आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अफगानिस्तान में शांति के लिए काम करे 11 सदस्यीय दल के सदस्य हाकिम भाई ने कही।

अफगानिस्तान में शांति के लिए काम कर रहे दल में अफ्रीका, इटली, नेपाल, बांग्लादेश, अफगानिस्तान के ग्यारह लोग सोमवार को जौरा आए थे। कार्यक्रम का आयोजन एकता परिषद द्वारा किया गया था। शांति दल का नेतृत्व कर रहे संगापुर से आए हाकिम भाई ने बताया कि पिछले चालीस साल से अफगानिस्तान हिंसा का शिकार है। जिसके चलते वह तबाह हो गया। वर्तमान में अफगान का युवावर्ग वहां शांति चाहता है। लेकिन इसके लिए शांति में विश्वास रखने वाले युवाओं को दुनियां में एकजुट होना पडे़गा। इसी क्रम में इटली की रोशिला बहिन ने बताया कि अफगानिस्तान में आज भी महिलाओं को आजादी का अधिकार नहीं मिला। घरेलू हिंसा के चलते पिछले वर्ष अफगानिस्तान में 2.5 हजार महिलाओं ने आत्महत्या कर ली। शिक्षा में भेदभाव के साथ-साथ महिलाओं को समाज में बोलने की स्वतंत्रता भी नहीं है। शांति खुशहाली के लिए आयोजित इस कार्यक्रम को रोजा बहिन (अफ्रीका), धृतिवृत (बांग्लादेश), पूर्ण बहादुर (नेपाल), एकता परिषद महिला मंच की राष्ट्रीय संयोजक श्रद्धा कश्यप, मप्र के संयोजक रनसिंह परमार, एडवोकेट एवं पूर्व विधायक महेश दत्त मिश्र ने भी संबोधित किया। इस मौके पर वकील, डॉक्टर, पत्रकार समाजसेवी सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

जौरा: शांतिखुशहाली का संदेश देते विदेशी मेहमान।