- Hindi News
- लोडिंग वाहनों से वसूल रहे 50 रु., कार्रवाई नहीं
लोडिंग वाहनों से वसूल रहे 50 रु., कार्रवाई नहीं
जौरा|अस्थाई दखलवसूली की आड़ में ठेकेदार के लोग इन दिनों नगर में खाली लोडिंग वाहनों से 50 रुपए की वसूली कर रहे हैं। जबकि खाली वाहनों से वसूली का कोई नियम नहीं है। पुलिस की आपत्ति के बाद भी सीएमओ ने ठेकेदार को निर्देश नहीं दिए कि वह वसूली पाइंट पर टैक्स वसूलों की निर्धारित दरों को चस्पा का प्रदर्शित करे। वसूली के काम में कितने लोग लगे हैं और उनका परिचय रिकार्ड क्या है इसकी जानकारी भी नगर पंचायत ने थाना जौरा में प्रस्तुत नहीं की है। इसके चलते वसूलीनबीश, चाहे जिस वाहन से चाहे जितना पैसा वसूल कर लेते हैं। टैक्स वसूली के एवज में जो रसीद ड्राइवरों को दी जा रही हैं उन पर बुक नंबर प्रिंट है और हीं रसीद क्रमांक।