पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बराहना गांव में चुनावी रंजिश में युवक को गोली मारी, ग्वालियर रैफर

बराहना गांव में चुनावी रंजिश में युवक को गोली मारी, ग्वालियर रैफर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जौरा। देवगढ़थाना क्षेत्र स्थित बराहना गांव में रहने वाला कल्ला उर्फ मोनू पुत्र राजेंद्र सिकरवार (22) सोमवार की शाम 7 बजे अपने पक्ष का सरपंच प्रत्याशी जीतने की खुशी में फायरिंग कर रहा था। इसी बात को लेकर गांव रहने वाले विशाल सिंह पुत्र सरदार सिंह, गंगाराम पुत्र केदार सिंह, जीतू पुत्र कल्ला सिंह, परिमाल पुत्र लायक सिंह, शिवराज पुत्र विशाल सिंह बलवा करते हुए हरिजन मोहल्ला पहुंच गए। यहां इनमें से किसी ने कट्‌टे से गोली मारकर कल्ला को घायल कर दिया। गर्दन के पास गोली लगने से कल्ला की हालत गंभीर हो गई। घायल को जिला अस्पताल से ग्वालियर जेएएच रैफर कर दिया है।