पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नैरोगेज ट्रेन के पहियों से निकली चिंगारी

नैरोगेज ट्रेन के पहियों से निकली चिंगारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकेश्वर हॉल्ट स्टेशन पर एक घंटे तक खड़ी रही ट्रेन, जहां हैंडपंप खराब होने के कारण पानी के लिए रहे परेशान।

भास्करसंवाददाता|सुमावली

बानमोर-सुमावलीके बीच गुरुवार को 52171 नैरोगेज ट्रेन की बोगी नंबर 644 के पहियों से अचानक आग की चिंगारी निकलने लगी। जिसके चलते हॉल्ट स्टेशन अंबिकेश्वर पर एक घंटे तक ट्रेन को खड़ा करना पड़ा। ट्रेन में मौजूद गार्ड किसी भी तरह ट्रेन को सुमावली तक ले गए। जहां बोगी काटने के बाद ट्रेन को जौरा को लिए रवाना किया जा सका।

ग्वालियर से 52171 नैरोगेज ट्रेन गुरुवार को बानमोर रेलवे स्टेशन पर अपने निर्धारित समय 7.52 बजे पहुंची। इसके बाद वो ठीक 8.30 बजे हाल्ट स्टेशन अंबिकेश्वर पहुंची। लेकिन यहां पहुंचते ही अचानक बोगी के पहिए से आग की चिंगारी निकलने लगी। जिसके चलते इंजन ठंडा होने तक एक घंटे ट्रेन को हॉल्ट स्टेशन पर खड़ा करना पड़ा। लेकिन अंबिकेश्वर स्टेशन पर लगा हैडपंप खराब होने के कारण यात्रियों को पेयजल की किल्लत उठानी पड़ी। इसके अलाव हाल्ट स्टेशन पर खाने पीने का सामान उपलब्ध नहीं होने के कारण कई यात्री निजी बसों में बैठकर अपने गंतव्य ओर रवाना हो गए। अंबिकेश्वर स्टेशन से 9.45 बजे ट्रेन को सुमावली के लिए रवाना किया। जहां प्रभावित बोगी (644) को काटकर ट्रेन को जौरा के लिए रवाना किया गया।

रेलवे स्टेशन पर रखी ट्रेन से काटी गई बोगी।

बोगी काटी, फिर ट्रेन रवाना की

^इंजनगरम होने के कारण ट्रेन को हॉल्ट स्टेशन पर खड़ा करना पड़ा। जहां से प्रभावित बोगी काटने के बाद ट्रेन को एक घंटे बाद जौरा के लिए रवाना कर दिया गया। डीएसभदौरिया, स्टेशनमास्टर सबलगढ़