- Hindi News
- प्रसूताएं बोली: नर्स स्वीपर डिलीवरी के बाद मांगते हंै 300 300 रुपए
प्रसूताएं बोली: नर्स-स्वीपर डिलीवरी के बाद मांगते हंै 300-300 रुपए
स्वीपर काे हटाया, एएनएम की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए, अनुपस्थित डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने कलेक्टर को रिपोर्ट भेजी।
भास्करसंवाददाता| जौरा
साहब!नर्स स्वीपर हमसे 300 रुपए लेकर डिलीवरी के बाद बाद नवजात को हाथ में सौंपती है। इतना ही नहीं रुपए देने के बाद भी उनका व्यवहार प्रसूताओं उनके परिजन के साथ ठीक नहीं रहता। यह शिकायत शनिवार को जौरा अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं ने एसडीएम दिनेश चंद सिंगी एवं सीएमएचओ जीएस राजपूत से की। दोनों अधिकारी शनिवार को अस्पताल का औचक निरीक्षण करने जौरा पहुंचे थे। प्रसूताओं एवं उनके परिजन के बयान लेने के बाद स्वीपर को मेटरनिटी वार्ड से हटा दिया गया है। इसके अलावा दोषी नर्स एएनएम की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान दो डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए। जिनके खिलाफ कार्रवाई करने कलेक्टर को रिपोर्ट भेजी गई है।
जौरा अस्पताल में प्रसूताओं एवं उनके परिजन से डिलीवरी के दौरान नर्स स्वीपर द्वारा रुपए मांगने की शिकायत काफी समय से सीएमएचओ को मिल रही थी। शनिवार को वे इस मामले की जांच करने एसडीएम के साथ मेटरनिटी वार्ड पहुंचे। जहां राम दुलारी प|ी अतर सिंह जाटव पातकी का पुरा, माया प|ी मुकेश रुनिपुर, रेनु प|ी दौलतिया ने उन्हें बताया कि अस्पताल में तैनात नर्स स्वीपर बिना पैसे लिए बच्चा नहीं सौंपते। पैसे कम होने पर वे 100 रुपए लेने तैयार नहीं होते तथा 300 रुपए लेकर ही मानते हैं। मौके पर ही प्रसूताओं एवं उनके परिजनों के बयान नोट कर सीएमएचओ द्वारा पंचनामा बनाया गया। निरीक्षण के दौरान डॉ किरन शाक्य 10.30 बजे अस्पताल पहुंची। उन्हें लेट आते देख एसडीएम ने उन्हें वापिस लौटा दिया। इसके अलावा डॉ गोविंद परमार भी अस्पताल से नदारद मिले। दोनों डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने कलेक्टर को रिपोर्ट भेजी गई है। इसके अलावा एएनएम अवधेश भदौरिया नर्स गिरिजा की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की गई।
सेवा समाप्त कर दी है
^प्रसूताओंउनके परिजन से रुपए मांगने वाली स्वीपर की सेवा समाप्त कर दी है। दोषी एएनएम नर्स की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की है। अनुपस्थित डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने कलेक्टर को रिपोर्ट भेजी जा रही है। जीएसराजपूत, सीएमएचओमुरैना
नौ सफाई कर्मी भी हटाए
जौराअस्पताल में साफ सफाई कार्य के लिए ग्वालियर की सेंगर