अग्रवाल महिला मंडल ने मनाया बसंत उत्सव
जौरा| अग्रवाल महिला मंडल द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में शनिवार शाम बसंत उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के बाद हुई। इसके बाद महिलाओं द्वारा हाउजी प्रतियोगिता शुरू की गई। प्रतियोगिता में अव्वल रहीं मंजू वर्मा, अनीता गर्ग, ममता गोयनर, गीता बंसल, अनीता मंगल व नीलम गुप्ता को महिला मंडल के पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। हाउजी प्रतियोगिता के बाद संगठन द्वारा आगामी दिनों में की जाने वाली गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की। इस अवसर पर रजनी अग्रवाल, उमा गुप्ता, उर्मिला गुप्ता, रजनी बंसल, ऊषा सिंघल आदि उपस्थित थीं।