- Hindi News
- सहकारी संस्थाओं के प्रबंधकों ने सौपा ज्ञापन
सहकारी संस्थाओं के प्रबंधकों ने सौपा ज्ञापन
जौरा |सिलायथा कीसेवा सहकारी संस्था पर पीडीएस विक्रेता नोडल अधिकारी के बीच मारपीट की घटना के विरोध में सहकारी संस्था के प्रबंधक सेल्समैन ने शनिवार को सांसद अनूप मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर राजस्व अधिकारियों के उत्पीड़न से बचाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि राजस्व अधिकारी, पीडीएस की दुकान पर पहुंचकर अनैतिक धन देने की मांग करते हैं। उनकी अपेक्षाएं पूरी करने पर वह सेल्समैन से मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। 18 सितंबर को सिलायथा में सोसाइटी पर ऐसी ही घटना घटित हुई है जिसकी रिपोर्ट थाना सिविल लाइन में सोसाइटी सेल्समैन के खिलाफ दर्ज करा दी गई है।