पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच, सचिव नहीं पकड़े तो धरने पर बैठे ग्रामीण

सरपंच, सचिव नहीं पकड़े तो धरने पर बैठे ग्रामीण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनरेगा के तहत हुए कार्यों में सरपंच, सचिव रोजगार सहायकों ने निकाल लिए थे मजदूरी के पैसे।

भास्करसंवाददाता| जौरा

ग्रामीणोंके नाम से मनरेगा के कार्यों की मजदूरी निकालने के आरोपी, दो सरपंच, पंचायत सचिव दो ग्राम रोजगार सहायकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देवगढ़ क्षेत्र के लोगों ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन शुरू कर दिया है।

धरना आंदोलन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक महेश दत्त मिश्र ने कहा है कि थाना देवगढ़ में पहाडग़ढ़ जनपद के सीईओ नन्हेलाल मेहरा की रिपोर्ट पर से सरपंच मुन्नी देवी प|ी दुर्ग सिंह, मुन्नालाल गौड़, सचिव राजेश शर्मा सहित ग्राम रोजगार सहायक प्रमोद सिकरवार अरविंद सिकरवार के खिलाफ कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर मजदूरी का पैसा निकालकर हड़प करने का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। जिन लोगों के नाम से मनरेगा में पैसा निकाला गया उन्होंने एक माह पहले एसडीएम कार्यालय पर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना आंदोलन किया था। उस समय प्रशासन ने एक माह में आरोपियों की गिरफ्तारी होने का आश्वासन देकर आंदोलन स्थगित करा दिया था लेकिन देवगढ़ पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने फिर से धरना आंदोलन का रुख अख्तियार किया है। यह आंदोलन तब तक चलेगा जब तक आरोपी जेल के सीखचों के अंदर नहीं हो जाते।

पीएनबीमें खुलवाए खाते निकाला पैसा : धरनाआंदोलन पर तेज सिंह के बेटे मुंशी सिंह जगन्नाथ सिंह भी बैठे हैं। उनके नाम से पंजाब नेशनल बैंक में खाता खुलवाकर मजदूरी की राशि क्रमश: सात हजार रुपए 40 हजार रुपए फर्जी तरीके से आहरण कर लिए गए हैं। इस अपराध में ग्राम पंचायत सचिव का हाथ रहा है।

अबतक नहीं मिले दस्तावेज :देवगढ़ थानाप्रभारी मानसिंह कौरव का कहना है कि अपराध क्रमांक 85/14 से संबंधित दस्तावेज अभी जिला पंचायत से प्राप्त नहीं हुए हैं। जांच अधिकारी तिलक सिंह को इस संबंध में कई बार पत्र लिखे जा चुके हैं। जब तक दस्तावेज नहीं मिल जाते तब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है।

देवगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पर धरना देते हुए।