- Hindi News
- समूह को नहीं मिले खाद्यान्न के 51 हजार रुपए, कार्रवाई के मुद्दे पर धरना आज से
समूह को नहीं मिले खाद्यान्न के 51 हजार रुपए, कार्रवाई के मुद्दे पर धरना आज से
आंगनबाड़ियों को पोषण आहार सप्लाई करने के एवज में अलापुर के स्व सहायता समूह का नहीं हुआ भुगतान।
भास्करसंवाददाता| जौरा
आंगनबाड़ियोंको पोषण आहार सप्लाई करने के एवज में अलापुर के श्रीसार्इं बाबा स्व सहायता समूह को महिला बाल विकास विभाग ने 51 हजार रुपए का भुगतान नहीं किया है। इसके विरोध में समूह की संचालिका ऊषा सेमिल बुधवार से एसडीएम कार्यालय पर बेमियादी धरना शुरू करेंगी।
ऊषा सेमिल का कहना है कि उनका समूह अलापुर की तीन आंगनबाड़ी 28,29 31 को पोषण आहार सप्लाई करता रहा है। इसके एवज में वर्ष 2013 के 41 हजार रुपए वर्ष 2014 के 19 हजार रुपए का भुगतान समूह को महिला बाल विकास विभाग द्वारा नहीं किया गया है। विभाग ने अब तक सिर्फ 11 हजार रुपए का पेमेंट ही किया है। श्रीमती सेमिल ने बताया कि वर्ष 2012 में उसके समूह खाता क्रमांक 12413 से 26 हजार रुपए का फर्जी आहरण कर लिया गया है। इसके बाद हैडमास्टर जगदीश बाथम सहायक विकास विस्तार अधिकारी शिवचरन शाक्य ने उनका समूह खाता लॉक करा दिया। इसकी शिकायत कलेक्टर से किए जाने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। दोनों कारिंदों ने उससे खाता की किताब भी हड़प ली।
दोमाह से नहीं मिला खाद्यान्न
ऊषासेमिल का कहना है कि उसे उसके बीपीएल कार्ड पर माह मई जून का एक क्विंटल खाद्यान्न गेहूं नहीं मिला है। इस मुद्दे को भी धरना की मांगों में शामिल किया जाएगा।