युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
जौरा | जौराथाना क्षेत्र के अलापुर गांव में बुधवार की देर शाम विवाहिता युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने के पीछे क्या कारण रहा मर्ग कायम करने के बाद पुलिस इसकी जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक अलापुर गांव निवासी शारदा प|ी गिर्राज जाटव (29) बुधवार की शाम घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसने कमरे में लगे पंखे के कुंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को इसकी खबर जैसे ही लगी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती का शव फांसी से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।