पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाठी मारकर युवक को किया घायल

लाठी मारकर युवक को किया घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जौरा| जौराथाना क्षेत्रांतर्गत रामनगर में शुक्रवार की शाम दो लोगों ने एक युवक को लाठी मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक कस्बे में रहने वाला बाबू शर्मा (22) शुक्रवार की शाम सात बजे किसी काम से रामनगर गया था। इसी दौरान पिंटू पुत्र अर्जुन सिकरवार एवं दीपक नाम के लड़के बाबू को गालियां देने लगे। बाबू द्वारा विरोध करने पर दोनों लोगों ने बाबू को लाठी मारकर घायल कर दिया। बाबू की रिपोर्ट पर पुलिस ने उक्त दोनों लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 294, 506बी के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।