14 साल का बालक बुजुर्ग फांसी पर झूले
जौरा | बुधवारकी शाम जौरा नगर में एक बालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, वहीं माताबसैया क्षेत्र के रसीलपुर गांव में भी अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक जौरा नगर स्थित भगत कॉलोनी में रहने वाले विपिन पुत्र नरेश शर्मा (14) ने बुधवारी की देर शाम अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी तरह माताबसैया थाना क्षेत्र स्थित रसीलपुर गांव में भी उत्तम सिंह पुत्र रामरतन जाटव नामक व्यक्ति ने गले में रस्सी का फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मर्ग कायम करने के बाद पुलिस आत्महत्या करने के कारणों की पड़ताल कर रही है।