पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हॉस्टल में पेयजल, सफाई व्यवस्था क्यों नहीं कराई: एसडीएम

हॉस्टल में पेयजल, सफाई व्यवस्था क्यों नहीं कराई: एसडीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जौरा | एसडीएमदिनेश चंद सिंघी ने शनिवार की शाम परसोटा गांव स्थित शासकीय कस्तूरबा गांधी छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें हॉस्टल में बिजली, पानी, साफ-सफाई आदि की व्यवस्थाएं अत्यंत खराब मिली। उन्होंने हॉस्टल अधीक्षिका सीमा धाकड़ के निलंबन का प्रस्ताव कलेक्टर की ओर कार्रवाई के लिए भेजा है।निरीक्षण के दौरान देखा गया कि 150 सीटर वाले छात्रावास में केवल 92 छात्राओं का ही प्रवेश हो पाया। पूछताछ के दौरान छात्राओं ने एसडीएम को बताया कि हॉस्टल के जिन कमरों में हम रहते हैं वहां पंखे भी नहीं है। इसके अलावा पलंग गद्दे भी ठीक नहीं थे। साफ-सफाई की व्यवस्था अत्यंत खराब थी तथा छात्राओं को पीने के पानी का इंतजाम भी नहीं था। जबकि वहां साफ-सफाई व्यवस्था के लिए तीन स्वीपर तैनात हैं। छात्राओं का यह भी कहना था कि छात्रावास में तीन-तीन रसोइया होने के बावजूद भी भोजन का स्तर अच्छा नहीं है। एसडीएम ने हॉस्टल में फैली अव्यवस्थाओं को गंभीरता से लेते हुए अधीक्षिका सीमा धाकड़ के निलंबन का प्रस्ताव कलेक्टर को भेजा है।