पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्वालिस की टक्कर से पत्नी की मौत, पति बच्चा घायल

क्वालिस की टक्कर से पत्नी की मौत, पति बच्चा घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौक में शामिल होने धनेला गांव जा रहे थे बाइक सवार दंपती।

भास्करसंवाददाता| नूराबाद

नूराबादथाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाइवे पर रविवार की देर शाम क्वालिस वाहन ने बाइक सवार दंपती में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि घटना स्थल पर ही प|ी की मौत हो गई, वहीं पति एवं मासूम बच्चा घायल हो गए। घटना के भाग आरोपी चालक वाहन को मौके पर छोड़ भाग गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक के खिलाफ दुर्घटना मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक जौरा थाना क्षेत्र स्थित खुमान का पुरा गांव निवासी संजय अपनी प|ी माया बच्चे गौरव को साथ लेकर बाइक से धनेला गांव में रिश्तेदारों के यहां चौक में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही शाम सात बजे वे नूराबाद से निकले तभी नत्थी सिंह के मकान के सामने नेशनल हाइवे पर सामने से रही क्वालिस (एचआर 1/बी 4051) के चालक ने वाहन को तेजी लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। जिससे माया की घटना स्थल पर मौत हो गई। इसके अलावा संजय गौरव घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नूराबाद अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304ए, 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा वाहन नंबर के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।

सड़क हादसे के बाद बीच रोड पर क्षतग्रस्त पड़ी कार।