पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारतीय साहित्य परिषद द्वारा काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन

भारतीय साहित्य परिषद द्वारा काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय साहित्य परिषद द्वारा न्यू बृजधाम कॉलोनी में बीती शाम काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार पं. दिनेश भारद्वाज द्वारा की गई। काव्य गोष्ठी का संचालन अखिलेश शर्मा अखिल द्वारा किया गया। काव्य गोष्ठी का प्रारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद जाने माने शायर निदा फाजली का निधन होने पर दो मिनिट का मौन धारण कर उन्हें भावभीनी श्रृंद्धाजलि दी गई।

इसके बाद कवि पं. दिनेश भारद्वाज, अखिलेश शर्मा, नरेश श्रीवास्तव, मुन्नालाल यादव, राजाराम भ्रमर, सगुन दिगंबर, प्रमोद प्रयासी, राजेश अवस्थी, वसुदेव व्यग्र, केशव प्रसाद शर्मा ने एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत की।

काव्य गोष्ठी में रचनाएं पढ़ते कविगण।

खबरें और भी हैं...