पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो गुटों में लाठियां चलीं, क्रॉस मामला दर्ज

दो गुटों में लाठियां चलीं, क्रॉस मामला दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जौरा| जौरा थाना क्षेत्र स्थित भकरोली गांव में शनिवार की देर शाम दो गुटों में लाठियां चल गई। हमले के दौरान दो गुटों के दो लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक भकरोली गांव निवासी विलास बघेल एवं पूरन गिरी के बच्चे सिद्ध मंदिर पर खेल रहे थे। इसी दौरान कुएं में पत्थर डालने को लेकर दोनों पक्षों के बच्चों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के समर्थकों ने एक दूसरे पर लाठियों से हमला कर दिया। जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने विलास की रिपोर्ट पर रोशन, राकेश, पूरन पुत्रगण लाल गिरि के खिलाफ तथा पूरन गिरि की रिपोर्ट पर विशाल पुत्र रामजीलाल, अशोक, लाल गिरि के खिलाफ भारतीय दंड संहिता धारा 323, 294, 506बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...