- Hindi News
- एक महीने पहले हुआ वर्क ऑर्डर, अब तक क्यों नहीं बनी पुलिया: एसडीएम
एक महीने पहले हुआ वर्क ऑर्डर, अब तक क्यों नहीं बनी पुलिया: एसडीएम
वार्ड 15 में भ्रमण के दौरान एसडीएम दिनेशचंद सिंघवी ने नगर पंचायत सीएमओ योगेंद्र तोमर उपयंत्री आरसी त्यागी को लगाई फटकार।
भास्करसंवाददाता|जौरा
एसडीएमदिनेशचंद सिंघवी शनिवार की सुबह अचानक वार्ड 15 में भ्रमण करने पहुंच गए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि सब्जी मंडी के पास स्थित पुलिया का निर्माण नहीं होने से आए दिन लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। जबकि पुलिया निर्माण कराने के लिए संबंधित ठेकेदार को एक माह पहले ही वर्क ऑर्डर जारी किया जा चुका है। एसडीएम ने गंभीरता दिखाते हुए केवल सीएमओ तोमर उपयंत्री त्यागी की खिंचाई की, बल्कि उन्हें जल्द पुलिया निर्माण कराने के सख्त निर्देश दिए।
एसडीएम सिंघवी के वार्ड पंद्रह में पहुंचने की खबर सुनकर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश वर्मा भी वहां पहुंच गए। इस दौरान सब्जी मंडी में पसरी गंदगी देखकर वे हैरान रह गए तथा सीएमओ को सफाई कराने के निर्देश दिए।
जौरा। वार्ड निरीक्षण के दौरान अफसरों को फटकार लगाते एसडीएम।