- Hindi News
- मोर मार रहे चार शिकारियों को ग्रामीणों ने खदेड़ा
मोर मार रहे चार शिकारियों को ग्रामीणों ने खदेड़ा
मोटरसाइकिल मृत मोर छोड़कर भागे शिकारी। पुलिस ने दर्ज किया मामला।
भास्करसंवाददाता|सुमावली
राष्ट्रीयपक्षी मोर शिकार कर रहे चार शिकारियों को शुक्रवार की शाम ग्रामीणों ने लाठियों से खदेड़ दिया। शिकारी अपनी बाइक मारी गईं चार मोर मौके पर छोड़कर भाग निकले। शनिवार को सूचना मिलने के बाद जौरा क्षेत्र की रेंजर मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने बदमाशों की बाइक को जब्त कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
सुमावली थाना क्षेत्र स्थित गढ़ीखेरा गांव के लोग शुक्रवार की शाम 6.30 बजे खेतों पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। ग्रामीण उस दिशा की ओर गए, जहां से गोलियां चलने की आवाज रही थी। ग्रामीणों ने देखा कि जंगल में कुछ शिकारी मोर मार रहे हैं। यह देखकर ग्रामीणों ने शिकारियों पर हमला कर दिया। भीड़ को देखकर शिकारी घबरा गए और वे मौके पर ही अपनी दो बाइक मरी हुईं चार मोर छोड़कर भाग निकले। इसके बाद ग्रामीण मरी हुई मोर बाइक लेकर थाना प्रभारी घनश्याम नागर के पास पहुंचे। जहां से वन विभाग की रेंजर सोनम गढ़वाल को सूचित किया गया शनिवार को रेंजर ने बदमाशों की बाइक ( एमपी-06-एम-7643, एमपी-08-एमए-3610) बरामद कर अज्ञात शिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बाइक पर अंकित नंबरों के आधार पर शिकारियों की तलाश जारी है।
दर्ज कर लिया है मामला
^मोरमारने वाले चारों अज्ञात शिकारियों के खिलाफ वन्य प्राणी सरंक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बाइकों के नंबर के आधार पर चारों बदमाशों की तलाश की जा रही है।\\\'\\\' सोनमगढ़वाल, रेंजरवन रेंज जौरा
सुमावली। पुलिस थाने में रखीं मृत मोर।