- Hindi News
- टेकनपुर गांव के लिए मिली स्वीकृति, डेढ़ किमी दूर बीहड़ में बन रहा स्कूल भवन
टेकनपुर गांव के लिए मिली स्वीकृति, डेढ़ किमी दूर बीहड़ में बन रहा स्कूल भवन
शिकायत के बाद जांच में सरपंच की मनमानी की पुष्टि, बीईओ ने एसडीएम को भेजी रिपोर्ट।
भास्करसंवाददाता|पहाड़गढ़
टेकनपुरगांव में स्वीकृत मिडिल स्कूल का भवन सरपंच द्वारा रसोधना बीहड़ में बनाया जा रहा है। ग्रामीणों ने बीते मंगलवार को जौरा पहुंचकर जनसुनवाई के दौरान इसकी शिकायत एसडीएम दिनेशचंद सिंघवी से की। एसडीएम के निर्देश पर पहाड़गढ़ बीईओ बृजेश शर्मा शनिवार को मामले की जांच करने टेकनपुर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा की शिकायत उन्होंने प्रमाणित पाई है। बीईओ ने कार्रवाई के लिए रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है।
मामले की जांच करने टेकनपुर पहुंचे बीईओ को ग्रामीणों ने बताया कि राज्य शासन द्वारा ग्रामीणों की मांग पर चार माह पहले गांव में मिडिल स्कूल के भवन निर्माण की मंजूरी दी थी। इसके बाद भवन निर्माण के लिए पंचायत के खाते में सीधे लगभग छह लाख रुपए भी भेजे गए। लेकिन पंचायत के खाते में पैसा आते ही सरपंच मनमानी करने लगे तथा गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर स्कूल भवन का निर्माण कर रहे हैं। जबकि टेकनपुर गांव में संचालित मिडिल स्कूल में 65 छात्र मिडिल में तथा प्राइमरी में 93 बच्चे अध्ययनरत हैं। इन छात्रों में ज्यादातर टेकनपुर गांव के ही रहने वाले हैं। ऐसे में रसोधना बीहड़ में स्कूल भवन बनने से छात्रों उनके पालकों को कई तरह की परेशानी उठानी पड़ेगी।
सरपंच ने ले-आउट भेजने में की गड़बड़ी
राज्यशासन द्वारा टेकनपुर गांव में ही स्कूल भवन निर्माण की स्वीकृति भेजी गई थी। लेकिन सरपंच ने राज्य शिक्षा मिशन के सब इंजीनियर से सांठगांठ कर जो ले-आउट तैयार कराया वह रसोधना बीहड़ के नाम से करा लिया। ले-आउट बनाने में की गई गई गड़बड़ी के चलते ही सरपंच रसोधना बीहड़ के हार में मिडिल स्कूल भवन का निर्माण करा रहे हैं।
पंचनामा रिपोर्ट भेजी है
^ग्रामीणोंद्वारा की शिकायत प्रमाणित पाई गई है। हमने इस संबंध में पंचनामा भी बनवाया है। सरपंच के खिलाफ कार्रवाई करने एसडीएम को रिपोर्ट सौंपी गई है।\\\'\\\' बृजेशशर्मा, बीईओपहाड़गढ़