पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुएं में मिला वृद्ध का शव

कुएं में मिला वृद्ध का शव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जौरा|जौरा थानाक्षेत्र के बिलगांव में काका धर्मकांटे के समीप स्थित कुएं में वृद्ध का शव पुलिस को मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक राम भरोषी पाराशर (70) निवासी बिलगांव बुधवार को सुबह पांच बजे घर से शौच के लिए निकले थे। काफी देर बाद जब राम भरोषी घर नहीं पहुंचे तो परिजन ने उनकी तलाश की। इस दौरान काका धर्मकांटे के पास स्थित कुएं के पास मृतक के जूते लोटा मिला। कुएं में अंदर झांक कर देखा तो मृतक वृद्ध का शव पानी में उतरा रहा था। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।