पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 16 घंटे थ्रीफेस बिजली समय पर खाद पानी उपलब्ध कराया जाए

16 घंटे थ्रीफेस बिजली समय पर खाद-पानी उपलब्ध कराया जाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
400वोल्टेज पर किसानों को थ्री फेस बिजली तथा खरीफ फसलों के लिए किसानों को समय पर खाद, बीज सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाए। यह मांग बुधवार को तहसीलदार कार्यालय पर किसान संघ द्वारा दिए गए धरने को संबोधित करते हुए संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष रामाधार शर्मा ने कही। घोषित कार्य्रक्रम के अनुसार 17 सितंबर को किसान संघ के एक सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने तहसील कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।

धरने को संबोधित करते हुए प्रांतीय उपाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी किसानों का गेहूं सर्मथन मूल्य पर खरीदा जाए। पूर्व में हुई ओलावृष्टि के कारण किसानो को फसल में भारी नुकसान हुआ। बावजूद इसके किसानों को फसल बीमा का लाभ नहीं मिला। जिला प्रशासन शीघ्र ही किसानों को फसल बीमा का भुगतान कराना सुनिश्चत करे। उन्होंने कहा कि धमकन निटेहरा में विद्युत सब स्टेशन स्वीकृत हैं जिसका निर्माण भी शीघ्र कराया जाए।

इसके अलावा वनखंडी सरकार (गैपुरा), चेना, सकतपुर, अरहेला में शीघ्र ही बिजली फीडर लगाए जाएं। धरना प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष रूप सिंह कुशवाह, भूपेन्द्र शर्मा, भुवनेंद्र शर्मा, केदार त्यागी, भानुप्रताप आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जौरा: धरना को संबोधित करते संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष।