जौरा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर की कार्रवाई
जौरा। जौरा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए वारदात की नियत से घूम रहे दो व्यक्तियों को शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए व्यक्तियों के खिलाफ 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
जानकारी के मुताबिक सिगौरा गांव में रहने वाला कल्ला उर्फ कल्याण पुत्र देवी सिंह शुक्रवार की शाम 6 बजे निगोरा बीहड़ में 12 बोर की अवैध बंदूक लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की नियत से घूम रहा था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिल गई। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कल्ला को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान कल्ला के कब्जे से पुलिस ने बंदूक दो जिंदा राउंड बरामद किए हैं।
इसी प्रकार बल्ला का पुरा गांव निवासी राजबीर पुत्र फूल सिंह कुशवाह 315 बोर का कट्टा जिंदा राउंड लेकर अपराध करने की नियत से गांव में घूम रहा था। इसी दौरान वहां सर्चिंग कर रही पुलिस ने उसे पकड़कर कट्टा राउंड जब्त कर लिए।