- Hindi News
- सफाईकर्मी से नहीं लिया जाएगा वार्डबॉय का काम
सफाईकर्मी से नहीं लिया जाएगा वार्डबॉय का काम
कलेक्टरबी. चंद्रशेखर बुधवार दोपहर अचानक जिला अस्पताल पहंुच गए। यहां उन्होंने सिविल सर्जन के कक्ष में ही सीएमएचओ डॉ. रजनी डावर की मौजूदगी में डॉक्टरों की क्लास ले ली। अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए डस्टबीन रखवाने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट कर दिया सफाईकर्मियों से वॉर्डबॉय का काम नहीं लिया जाए। समस्या हल करने के लिए 15 दिन के भीतर वार्डबॉय की नियुक्ति की जाएगी। कलेक्टर ने डॉक्टरों की बैठक व्यवस्था को मॉर्डन करने और नई एक्जामिन टेबल लेने को कहा। जो फर्नीचर रिपेयर योग्य है, उन्हें रिपेयर किया जाएगा। एसएनसीयू मे भर्ती बच्चों का सात दिन तक इन्वेस्टिगेशन नहीं होने पर कलेक्टर ने पैथोलॉजिस्ट को नोटिस देने के निर्देश दे दिए। जो भी नर्स आलीराजपुर जिले में अटैच है, उन्हें वापस बुलाय जाएगा। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. जीआर कौशल, वरिष्ठ सर्जन डॉ. बीएस बघेल, डॉ. एके दुबे, डॉ. एके पटेल, डॉ. वीएस निनामा, डॉ. एसएस गर्ग सहित डॉक्टर्स मौजूद थे।
स्टीवर्डको करों बाहर
स्टीवर्डके कार्य से कलेक्टर चंद्रशेखर खासे नाराज नजर आए। उन्होंने कहा यदि स्टीवर्ड काम नहीं कर सकता है तो उससे लिखवा लें कि वह काम करने में सक्षम नहीं है। उसे एक महीने में सेवा से बाहर करें। स्टीवर्ड का जॉबचार्ट भी तैयार कर देने को कहा।
मरीजके साथ रहेगा एक अटेंडर
कलेक्टरने सख्त हिदायत दे दी कि मरीज के साथ सिर्फ एक अटेंडर रहेगा। अन्य लोगों के मिलने का समय निर्धारित किया जाए। सुरक्षा के लिए दो पुलिस गार्ड तैनात करने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जिला अस्पताल पहंुचकर व्यवस्थाएं देखीं और डॉक्टरों की क्लास भी ली।
डॉक्टरों के लिए होगी मॉर्डन बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई पर देंगे विशेष ध्यान