पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजदूरों के घरवालों को मुआवजा देकर दोषियों पर प्रकरण दर्ज हो

मजदूरों के घरवालों को मुआवजा देकर दोषियों पर प्रकरण दर्ज हो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थांदला में दीवार के नीचे दबने से हुई मजदूरों की मौत का मामला, छुट्टा मजदूर संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

भास्करसंवाददाता| झाबुआ

थांदलामें 6 सितंबर को नगर पंचायत परिषद द्वारा कराए जा रहे एक निर्माण के दौरान दीवार ढहने से हुई चार मजदूरों की मौत के मामले में अब तक हुई कार्रवाई से उनके साथी संतुष्ट नहीं है। लिहाजा बुधवार को छुट्टा मजदूर संघ के बैनर तले उन्होंने आंदोलन कर दिया। बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर संगठन पदाधिकारियों ने एसडीएम अंबाराम पाटीदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। मांग की कि प्रकरण में दोषियों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करें और मृतक मजदूरों के घरवालों को 10-10 लाख का मुआवजा दिया जाए।

छुट्टा मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने बताया हादसा एक गंभीर त्रुटि की वजह से हुआ। इसलिए इसमें कड़ी कार्रवाई होना चाहिए। जब थांदला नगर में अतिक्रमण मुहिम के दौरान अपशब्द कहने पर मजिस्ट्रियल जांच हो सकती है तो फिर ये तो चार मजदूरों की मौत का मामला है, इसलिए इसकी उच्चस्तरीय जांच होना चाहिए।

छुट्‌टा मजदूर संघ ने कलेक्टर चंद्रशेखर बोरकर के नाम ज्ञापन एसडीएम अंबाराम पाटीदार को सौंपा।