पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क का पेचवर्क बना परेशानी का सबब

सड़क का पेचवर्क बना परेशानी का सबब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेचवर्क के दौरान इस तरह राजवाड़ा की ओर जाने वाला रास्ता बंद कर दियाा।

त्योहार के एन मौके पर नगर पालिका ने एक साथ चलाया काम, लोग होते रहे परेशान

भास्करसंवाददाता| झाबुआ

नवदुर्गामहोत्सव के प्रारंभ होने के एन मौके पर नगरपालिका द्वारा एक साथ शुरू किया गया सड़कों के पेचवर्क का काम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया। कई रास्ते बंद करना पड़े। ऐसे में वाहन चालकों को लबा फेरा लगाना पड़ा। बुधवार को नेहरू मार्ग, राजबाड़ा क्षेत्र सहित कुछ अन्य इलाकों में सड़कों के गड्‌ढे पाटने के लिए सीमेंट-कांक्रीट का पैबंद लगाया गया। इस पर से वाहन गुजर सकें, इसलिए कहीं बेरिकेड्स तो कहीं कंटीली झाड़ियां डाल दी गई। जिससे रास्ते बंद हो गए। लिहाजा वाहन चालक बार-बार रास्ता बदलकर अपने गंतव्य तक पहुंचे। लोगों का कहना था कि जो काम नगरपालिका योजनाबद्ध तरीके से पहले ही कर सकती थी, उसे इस तरह प्रारंभ कर अधिकारियों ने अदूरदर्शिता का परिचय दिया है।