पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 दिन से अस्पताल में भर्ती बालक की मौत

15 दिन से अस्पताल में भर्ती बालक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
15 दिन से अस्पताल में भर्ती बालक की मौत

झाबुआ.गांवमें खेलने के दौरान पेट में चोट लगने से घायल हुए बालक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार कक्षा आठवीं में पढ़ने वाला विशाल पिता पारसिंह ताहेड़ (12) निवासी ग्राम जरात (थांदला) 15 दिन पहले अपने गांव में बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी उसके पेट में चोट लग गई थी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी आंत टूटने की बात सामने आई। अस्पताल में भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा था। इस दौरान उसका ऑपरेशन भी किया गया। इसके बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। शुक्रवार शाम 6 बजे विशाल की मौत हो गई। शनिवार को पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।