पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा अजजा मोर्चा जिले में 77 हजार सदस्य बनाएगा

भाजपा अजजा मोर्चा जिले में 77 हजार सदस्य बनाएगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाअजजा मोर्चा द्वारा जिले में 77 हजार नए सदस्य बनाए जाएंगे। जिले में भाजपा के कुल 11 मंडल हैं और प्रत्येक मंडल को 7-7 हजार सदस्य बनाने होंगे।

शनिवार को जिले के दौरे पर आए अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी नारायणसिंह भिड़े ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में यह लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा लक्ष्य प्राप्ति के लिए हमें पूरी तत्परता से कार्य करना होगा। सदस्यता के इस महाभियान में प्रत्येक व्यक्ति विशेषकर अपने परिवार के हर बालिग व्यक्ति को पार्टी से जोड़ना है, जिस क्षेत्र में मोबाइल काम नहीं करता है वहां रसीद कट्टों के माध्यम से सदस्यता अभियान को पूरा करें। भिड़े ने बताया अजजा मोर्चा को पूरे प्रदेश में 20 लाख प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके तहत सांसद को 400, विधायक को 200, पूर्व विधायकों को 200, जिला पंचायत जनपद सदस्य को 100-100, मोर्चा के जिलाध्यक्ष को 50 तथा मोर्चा पदाधिकारियों को 50-50 सदस्य बनाना हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे ने सदस्यता अभियान की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया पूर्व से पार्टी के सदस्य रहे सभी कार्यकर्ताओं को अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करवाना जरूरी है। सांसद से लेकर पंच तक तथा पार्टी जिलाध्यक्ष से लेकर बीएलओ टू तक को अपनी सदस्यता प्रविष्ठी कराना है। दुबे ने बताया वर्तमान में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और इसके साढ़े 8 करोड़ सदस्य हैं। भाजपा को पूरे देश में 9 करोड़ से अधिक सदस्य बनाकर विश्व कीर्तिमान बनाना है। मध्यप्रदेश को सदस्यता अभियान के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान की बारीकियों को समझने के लिए जिले से 85 कार्यकर्ता आगामी 15 दिसंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय प्रशिक्षण में शामिल होंगे। उनके द्वारा 18 दिसंबर का जिलास्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले के हर मंडल में 22 दिसंबर को सदस्यता अभियान को लेकर प्रशिक्षण दिए जाने का कार्यक्रम होगा। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए जिले में प्रदेश स्तर से 20 दिसंबर से पूर्णकालिक कार्यकर्ता को नियुक्त किया जा रहा है। 100 सदस्य बनाने वालों को भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता माना जाएगा। इससे कम सदस्य बनाने वाले सक्रिय कार्यकर्ता नहीं बन सकेंगे। संचालन भूपेश सिंगोड़ ने किया। आभार अजमेरसिंह भूरिया ने माना।

कार्यकर्ताओं