पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज से मंडी परिसर में लगेगा हाट बाजार

आज से मंडी परिसर में लगेगा हाट बाजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साप्ताहिक हाट बाजार आज से मंडी परिसर में लगेगा। प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। दुकानदारों के संभावित विरोध से निपटने के लिए अलग से रणनीति बनाई गई है। किसी भी सूरत में अब सज्जन रोड वाले हिस्से में कोई दुकान नहीं लगने दी जाएगी।

भास्करसंवाददाता. झाबुआ

रविवारका दिन झाबुआ के इतिहास में एक बड़े बदलाव के रूप में दर्ज होगा। शहर में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार को इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर स्थित मंडी परिसर में शिफ्ट कर दिया जाएगा। प्रशासन ने कार्ययोजना पहले ही बना ली थी। शनिवार को इसे अंतिम रूप दिया गया। पूरे मंडी परिसर की साफ-सफाई कराई गई। अलग-अलग चार जोन बनाकर वहां दुकान लगाने के लिए चूने की लाइन डाली। मंडी परिसर में 500 से अधिक दुकानें लगना है। इसमें कपड़े की दुकानें एक हिस्से में तो फल-सब्जी की दुकानें दूसरे हिस्से में एक साथ लगेगी। खाने-पीने और चाय की दुकान के लिए अलग हिस्से में इंतजाम किए गए हैं। चूंकि अब शहर के साथ ही आसपास के गांवों से लोग खरीदारी के लिए मंडी पहुंचेंगे तो वहां वाहन पार्किंग के लिए भी व्यवस्था की गई है। जिससे सब कुछ सुचारु रहे।

जिम्मेदार बोले

^हाटबाजार को शिफ्ट करने के लिए हमनें सारी व्यवस्थाएं कर ली है। मंडी परिसर को चार जोन में बांटकर वहां दुकानों के लिए लाइनिंग भी कर दी है। एमआरनिंगवाल, सीएमओ,झाबुआ

विरोध से निपटने की भी योजना

मंडी परिसर में हाट बाजार लगाने के लिए शनिवार को दिनभर तैयारी चलती रही।

बड़ा बदलाव : नगर पालिका ने तैयारियां पूरी की, विरोध से निपटने के लिए भी पुख्ता रणनीति तैयार