पानड़ीबाई भूरिया
पानड़ीबाई भूरिया
झाबुआ. पुलिसअधीक्षक कार्यालय में मुख्य लिपिक जीतसिंह भूरिया की माता पानड़ीबाई पति स्व. देवीसिंह भूरिया (82) का निधन हो गया। अंतिम संस्कार रंगपुरा स्थित अनास नदी के तट पर किया गया। अंतिम संस्कार में एसपी ऑफिस के स्टॉफ के साथ ही सभी समाज के सदस्यों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।