पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच को पद से हटाया, सचिव पर भी होगी कार्रवाई

सरपंच को पद से हटाया, सचिव पर भी होगी कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरपंच को पद से हटाया, सचिव पर भी होगी कार्रवाई

जनपद पंचायत राणापुर की ग्राम पंचायत खेड़ा अंधारवड़ का मामला, एसडीएम ने जारी किए आदेश

भास्करसंवाददाता. झाबुआ

जनपद पंचायत राणापुर की ग्राम पंचायत खेड़ा अंधारवड़ के सरपंच प्रेमसिंह मानसिंह को एसडीएम अंबाराम पाटीदार ने पद से हटाने के आदेश दे दिए। वह अलगे 6 साल तक कोई चुनाव भी नहीं लड़ पाएगा। वहीं सचिव के विरुद्ध भी कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। गौरतलब है कि गांव में भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र योजनांतर्गत पंचायत भवन बनाया जाना था। साथ ही सर्व शिक्षा अभियान में स्कूल भवन के अतिरिक्त कक्ष का निर्माण होना था। काम अधूरे पड़े थें, इसके बावजूद सरपंच-सचिव ने झूठी जानकारी देते हुए बताया कि काम छत लेवल तक हो चुका है। जांच में असल स्थिति का खुलासा हानेे के बाद एसडीएम ने सरपंच के विरुद्ध मप्र पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 के तहत कार्रवाई करते हुए पद से हटाने के आदेश दे दिए।

जिलास्तरीय शिक्षक सम्मेलन आज

मेघनगर. सरस्वतीशिशु मंदिर मेघनगर के सहयोग सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान धार, मालवा प्रांत धार विभागके तत्वावधान में रविवार सुबह साढ़े नौ बजे बाफना पब्लिक स्कूल परिसर में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य धनराज काग ने बताया सम्मेलन में वर्तमान शिक्षा, दशा और दिशा पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान जैन मुनि रजतचंद्र विजयजी भी शिक्षकों को मार्गदर्शन देंगे। इसके अलावा मुख्य वक्ता के रूप में प्रांतीय उपाध्यक्ष मालवा प्रांत पं. श्याम स्वरूप मनावत रहेंगे। विशेष अतिथि के रूप में प्रांतीय जनजाति शिक्षा प्रमुख कैलाश चौधरी मौजूद रहेंगे।