पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झाबुआ में करीब 1 लाख 64 हजार समझौते हुए

झाबुआ में करीब 1 लाख 64 हजार समझौते हुए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झाबुआ में करीब 1 लाख 64 हजार समझौते हुए

झाबुआ. वकील,दलील, अपील, सुलह के जरिए हो गया प्रकरण का निराकरण। पक्षकार खुश कि अब बार-बार कोर्ट-कचहरी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। कोर्ट के सिर से मुकदमों को बोझ भी कम हुआ। यह सब हुआ जिला न्यायालय में आयोजित वृहद लोक अदालत में। पूरे दिन में जिलेभर में ऐसे 1 लाख 64 हजार 215 मामलों का निपटारा आपसी समझौते से किया गया। इसमें झाबुुआ जिला न्यायालय सहित थांदला पेटलावद के 899 न्यायालयीन प्रकरण तथा शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े 1 लाख 63 हजार 316 मामले हैं। लोक अदालत को लेकर जिला न्यायालय परिसर में पूरे दिन गहमागहमी रही। हालांकि अधिकांश ग्रामीणों के बाहर होने से उम्मीद से कम पक्षकार न्यायालय में पहुंचे। विद्युत वितरण कंपनी से जुड़ी बैंच के समक्ष ग्रामीणों की भीड़ रही तो वही बीएसएनएल के काउंटर पर बकायेदार बिल की राशि जमा करने पहुंचे। कलेक्टर कोर्ट एसडीएम कोर्ट में राजस्व मामलों से जुड़े प्रकरण आए। समझौतों को यादगार बनाने के लिए वन विभाग के सहयोग से पक्षकारों को न्यायवृक्ष के रूप में फलदार पौधों का वितरण किया गया।