- Hindi News
- धर्मांतरण के विरोध में विहिप ने सौंपा ज्ञापन
धर्मांतरण के विरोध में विहिप ने सौंपा ज्ञापन
आलीराजपुर| विश्वहिंदू परिषद आदिवासी भील समाज सुधारक संघ ने धर्मांतरण के विरोध में रैली निकालकर एडीएम चंद्रशेखर शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। विहिप के प्रांतीय उपाध्यक्ष खुमसिंह महाराज ने बताया झाबुआ एवं आलीराजपुर अंचल में पिछले एक दशक से आदिवासियों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इससे पहले भी संघ ने शिकायत की थी। लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। उन्होंने धर्म परिवर्तन कराने वालों पर कार्रवाई की मांग की।