पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राणापुर | कृषिमहोत्सव तहत गुरुवार को विधायक शांतिलाल बिलवाल ने

राणापुर | कृषिमहोत्सव तहत गुरुवार को विधायक शांतिलाल बिलवाल ने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राणापुर | कृषिमहोत्सव तहत गुरुवार को विधायक शांतिलाल बिलवाल ने कृषि क्रांति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बिलवाल ने कहा पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद की भावना के अनुरूप समाज के निचले स्तर तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाए जाने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों से मानवीय संवेदना के अनुसार कार्य करने का आग्रह किया। खंड कृषि विस्तार अधिकारी डीसी सेंचा, कृषि विभाग के एसडीओ आरबीएस तोमर ने बताया रथ प्रतिदिन तीन गांवों का भ्रमण करेगा। इसमें कृषि वैज्ञानिक भी साथ में रहेंगे जो किसानों को मार्गदर्शन देंगे।

थांदला| जनपदपंचायत प्रांगण से विधायक कलसिंह भाबर ने कृषि क्रांति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक डॉ. विनयसिंह ने शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री गणराज आचार्य, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय बहादुरसिंह, जवसिंह परमार, जानकीलाल राठौड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, प्रभारी तहसीलदार नितिन चौहान, सहायक संचालक कृषि एसएस रावत, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जीआर चौहान आदि मौजूद थे।

कृषिमहोत्सव : पहले दिन साढ़े तीन हजार किसान को मिला लाभ

झाबुआ | कृषिमहोत्सव के तहत रवाना किए गए कृषि क्रांति रथ ने पहले दिन 6 ब्लॉक के 18 गांवों का भ्रमण किया। 6 गांवों में रात्रि विश्राम कर किसानों से परिचर्चा की गई। साथ ही हितलाभ का वितरण किया। कुल 3 हजार 680 किसानों को लाभान्वित करने के साथ उन्हें कृषि की नवीन तकनीकों की जानकारी दी।

विधायक ने कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी