सामूहिक दीपक एकासने एवं सामयिक हुए
सामूहिक दीपक एकासने एवं सामयिक हुए
झाबुआ| श्रीऋषभदेव बावन जिनालय पर रविवार को सामूहिक दीपक एकासने एवं सामयिक का आयोजन हुआ। इस दौरान सभी तपस्वियों ने 5-5 नमस्कार महामंत्र के जाप कर एकासने प्रारंभ किए। कुल 31 तपस्वियों ने तप किया। सुश्रावक संजय मेहता ने बताया दोपहर 1 बजे मंदिर में अंतिम कुमार सकलेचा परिवार की ओर से सामूहिक सामयिक एवं नमस्कार महामंत्र के जाप किए। 50 से अधिक श्राविकाओं ने जाप में भाग लिया। कांताबाई चंडालिया, मंजु लोढ़ा, शकुंतला रुनवाल, पूजा मोदी, प्राची मोदी, सरोज सकलेचा, मधु कोठारी आदि उपस्थित थे।
डामरअध्यक्ष नियुक्त
झाबुआ| आजादअध्यापक संघ की बैठक रविवार को जेल बगीचा स्थित हनुमान मंदिर पर आयोजित हुई। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष दिलीप डामर को नियुक्त किया। महिला संगठन में गंगा चौहान को जिला प्रमुख बनाया। बहादुरसिंह वसुनिया को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।