बरामदे में बैठकर कर रहे हैं अखंड जाप
आदिवासी युवाओं में जबर्दस्त उत्साह
रामनाम जाप साधना को लेकर आदिवासी युवाओं में जबर्दस्त उत्साह है। 10 से 16 वर्ष आयुवर्ग के बच्चे बड़ी संख्या में रहे हैं। इसके अलावा 276 साधक बाहर से है। इनमें हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, नागदा, उज्जैन, धार, जोबट, आलीराजपुर, बड़वानी, राजगढ़, उमरकोट, कालीदेवी के साधक शामिल हंै। ये सभी मौन साधना कर रहे हैं।
चिकित्सकोंकी व्यवस्था
साधकोंके लिए श्री राम शरणम सत्संग समिति ने 24 घंटे चिकित्सकों की व्यवस्था भी की है। चूंकि बाहर से आए साधक यहीं रहकर मौन साधना कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो तो वे कागज पर लिखकर दे देते हैं। चिकित्सक इस आधार पर उनकी जांच करते हैं।
बरामदे में बैठकर जाप करते अाराधक।