बैंकों में सात दिन तक नहीं होगा लेनदेन
त्योहारों के चलते कल से 6 अक्टूबर तक है छुट्टियां, दो छुट्टियां हो सकती है रद्द
अक्टूबरका पहला सप्ताह छुट्टियों से भरा होगा। इसका सबसे ज्यादा असर बैंक के कामकाज पर पड़ेगा। सात दिन लेनदेन भी नहीं हो पाएगा। जिससे त्योहारी सीजन में ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि बैंक सूत्र दो छुट्टियां कैंसिल होने की बात कह रहे हैं।
मिली जानकारी अनुसार बैंक में 30 सितंबर 1 अक्टूबर को हाफ ईयरली क्लोजिंग होगी। इस दौरान बैंक तो खुले रहेंगे लेकिन कर्मचारी आंतरिक लेखा-जोखा करने में व्यस्त रहेंगे। 2 अक्टूबरर को गांधी जयंती 3 अक्टूब को दशहरे की छुट्टी रही है। यानी इन दो दिन भी काम नहीं हो पाएगा। 4 अक्टूबर को शनिवार होने से हाफ डे रहेगा। 5 को रविवार और 6 को बकरीद का अवकाश है। इस तरह सात दिन लगातार बैंक में कामकाज नहीं हो पाएगा।
एटीएमसेवा पर असर
बैंकोंमें अवकाश और त्योहारी सीजन के कारण एटीएम में भी कैश की कमी हो सकती है। हालांकि बैंक अधिकारियों का कहना है 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और 6 अक्टूबर को बकरीद की छुट्टी रद्द किए जाने की खबर है। सोमवार को इसकी पुष्टि हो पाएगी। यदि सात दिन छुट्टी जैसा रहा भी तो एटीएम में कैश की कमी नहीं आएगी।