- Hindi News
- प्रधानमंत्री जन धन योजनांतर्गत खोले 205 बचत खाते
प्रधानमंत्री जन-धन योजनांतर्गत खोले 205 बचत खाते
उदयगढ़ में लगा विकास- खंड स्तरीय शिविर
भास्करसंवाददाता | आलीराजपुर
प्रधानमंत्रीजन-धन योजनांतर्गत बैंक में खाता खुलवाने के लिए ग्राम पंचायत भवन उदयगढ़ में विकासखंड स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 205 बचत खाते भी खोले गए।
अग्रणी जिला प्रबंधक प्रीतेश पांडे ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा प्रत्येक परिवार के 2 सदस्यों (1 महिला एवं 1 पुरुष) को आवश्यक रूप में इस योजना में राष्ट्रीयकृत बैंकों में अपने बचत खाते खुलवाना चाहिए। इसमें एक लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, 30 हजार रुपए का साधारण बीमा के साथ ही 5 हजार रुपए तक ओव्हर ड्राफ्ट की सुविधा भी प्रदान की जाती है। मुख्य प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा झाबुआ आरएस मीणा ने कहा समाज के सभी वर्ग के लोगों के आर्थिक विकास के लिए यह योजना आदर्श है। कहा ग्रामीण विकास में नीचले तबके तक पात्र व्यक्तियों को शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने में बैंक खातों की महत्वपूर्ण भूमिका है और इस योजना से सबकों लाभ होगा।
इस अवसर पर सरपंच अनबाई कनेश, जनपद सदस्य कमरू अजनार, बड़ौदा आरसेटी के केके पटेल, वित्तीय साक्षरता परामर्शदाता सुधीर जैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा उदयगढ़ द्वारा विविध योजनाओं में एनआरएलएम के स्व सहायता समूहों, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन सहित कुल 72 हितग्राहियों को 25 लाख रुपए के ऋण के रूप में डेेबिट कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, ओव्हर ड्राफ्ट पास बुक आदि वितरित किए। आधार कार्ड का पंजीयन भी किया गया। ग्रामीणजनों को वित्तीय डायरी सहित वित्तीय साक्षरता साहित्य भी वितरित किया गया। आभार बीओबी उदयगढ़ के शाखा प्रबंधक विशाल सोनी ने माना।
युवाओंने दिखाई रुिच
आलीराजपुर| नर्मदा-झाबुआग्रामीण बैंक की कट्ठीवाडा शाखा में प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत विशेष शिविर लगाया गया। जिसमें ग्रामीण एवं युवाओं ने रुचि ली। शाखा प्रबंधक योंगेंद्र सोनी ने बताया शिविर में ग्रामीणों के खाते खोलकर उन्हें योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया अब तक दो हजार से अधिक खाते खोले जा चुके हैं।
आलीराजपुर . शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।