ससुराल वालों पर दहेज का प्रकरण दर्ज
ससुराल वालों पर दहेज का प्रकरण दर्ज
झाबुआ | एकविवाहिता की शिकायत पर ससुरालपक्ष के लोगों के विरुद्ध प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज किया है। मामला पेटलावद थानाक्षेत्र के ग्राम तलावपाड़ा का है। पुलिस के अनुसार गांव की बेना खराड़ी ने शिकायत की थी कि उसे उसका पति राजू खराड़ी के साथ टिरू पिता छगन सारेल काना पिता धनजी सारेल उसके साथ आए दिन मारपीट करते थे। उसे हमेशा धमकी देते थे कि तुझे घर में नहीं रखेंगे। जिससे तंग आकर बेना ने पेटलावद थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।