पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 14 तक चलेगा स्वच्छता अभियान

14 तक चलेगा स्वच्छता अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
14 तक चलेगा स्वच्छता अभियान

झाबुआ | प्रदेशमें भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे जिले की नगरीय निकायों में आओ बनाओ मध्यप्रदेश अभियान के तहत 14 दिसंबर तक समग्र स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे ने बताया वर्तमान में नगरपालिका झाबुआ, नगर परिषद मेघनगर, राणापुर, थांदला पेटलावद में सुबह 10 से 11 बजे तक एक घंटे स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। 14 दिसंबर को अभियान के समापन अवसर पर भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता नगर स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए सफाई कार्य करेंगे। साथ ही सुबह 11 से 12 बजे तक घर-घर जाकर लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने के लिए कार्य करेंगे।