- Hindi News
- आईटी एक्ट का दुरुपयोग करने के मामले में एसपी को सौंपा ज्ञापन
आईटी एक्ट का दुरुपयोग करने के मामले में एसपी को सौंपा ज्ञापन
आईटी एक्ट का दुरुपयोग करने के मामले में एसपी को सौंपा ज्ञापन
भास्कर संवाददाता | झाबुआ
भाजपाजिलाध्यक्ष शैलेष दुबे के नेतृत्व में बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने एसपी कृष्णावेणी देसावतू से संपर्क कर युवक एडविन ओल्डंस के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में उन्होंने बताया एडविन ने आईटी एक्ट का दुरुपयोग किया है। उसने कोर्ट परिसर में खुद पर बंदूक चाकुओं से हमला होने की झूठी बात लिखी है। ज्ञापन में बताया गया कि एडविन व्यापारियों नागरिकों से उधार लेकर उन्हें चेक देता है। रकम मांगने पर झूठी रिपोर्ट करवाता है। उसके विरुद्ध कई आपराधिक मामले न्यायालय में चल रहे हैं। उसके द्वारा शासकीय कर्मचारियों पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध भी झूठी शिकायतें कई बार की गई। साथ ही पूर्व में सोशल साइट पर आरएसएस के स्वयं सेवकों को गुंडा बताकर सामाजिक विद्वैष फैलाने का प्रयास किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने एडविन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
बाइकचोरी
झाबुआ | रायपुरियाक्षेत्र के ग्राम काजबी का रहने वाला युवक सीमाराम पिता सामला कटारा बाइक (एमपी 45 एमडी 2934) से रायपुरिया सामान खरीदने आया था। इस दौरान अज्ञात बदमाश बाइक चुरा ले गया। रायपुरिया थाने में चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया।