- Hindi News
- फिर नहीं हो पाया विवादित मोड़ पर सड़क निर्माण
फिर नहीं हो पाया विवादित मोड़ पर सड़क निर्माण
मुस्लिम समाज के युवाओं ने ली आपत्ति, एसडीएम ने विवादित जगह को छोड़ अन्य जगह शुरू कराया काम
भास्करसंवाददाता | राणापुर
कब्रिस्तानके सामने सड़क निर्माण करने पहुंचे सड़क निर्माण कंपनी के कर्मचारियों को मुस्लिम समाज के युवाओं ने काम नहीं करने दिया। इस दौरान प्रशासन और युवाओं के बीच जमकर बहस हुई। मामला बढ़ता देख एसडीएम ने विवादित जमीन को छोड़कर अन्य हिस्से पर काम शुरू करवाया।
झाबुआ-कुक्षी मार्ग स्टेट हाईवे-39 के इस मोड़ पर लंबे समय से सड़क निर्माण विवादों में उलझा हुआ है। बुधवार सुबह एसडीएम एवं पुलिस बल की उपस्थिति में काम शुरू करने के लिए निर्माण कंपनी के कर्मचारी जैसे ही मशीनें लेकर पहुंचे तो मुस्लिम समाज के 100 से अधिक युवा एकत्र हो गए। युवकों ने काम शुरू नहीं करने दिया। उनका कहना था मोड़ वाली जमीन मुस्लिम समाज की है। इस मामले में कलेक्टर को समाज ने आपत्ति दर्ज करवा रखी है, लिहाजा कलेक्टर का निर्णय आने तक इस पर काम नहीं किया जा सकता। भीड़ ने एसडीएम अम्बाराम पाटीदार एवं एमपीआरडीसी के डीएम बीपी बौरासी को घेरकर बहस की। युवकों ने काम शुरू करवाने के लिए दिए गए आदेश की प्रति मांग ली। इस बीच एसडीएम ने वहां स्थित यात्री प्रतीक्षालय को तोड़ देने को कहा। जेसीबी लगाकर तुरंत ही प्रतीक्षालय को गिरा दिया गया। इसके बाद उस जगह को समतल कर वहां सड़क बनाने पर सहमति बनी। जगह को प्लाडर की मदद से समतल करने के बाद वहां पर गिट्टी डालने के लिए डंपर आए तो युवकों ने उसे रोक दिया। उनका कहना था जहां तक काम किया जाना है वहां प्रशासन चूने की लाइनिंग डाले, उसके बाद ही काम शुरू करने देंगे। तभी नगर परिषद अध्यक्ष वहां गए। उन्होंने अधिकारियों से लाइनिंग डलवाने के बाद ही काम शुरू करने की बात कही। इस पर एसडीएम ने तालाब साइड वाले हिस्से पर काम शुरू करने को कहा। प्रशासन ने विवादित हिस्से को छोड़ते हुए लाइनिंग भी डलवा दी। पश्चात विवादित मोड़ को छोड़ दूसरे हिस्से में काम शुरू हो गया।
ट्रैफिक डायवर्ट किया
^तालाब वाले हिस्से में सड़क निर्माण शुरू होने के कारण ट्रैफिक को गुजरी होकर झाबुआ रोड पर डायवर्ट किया गया। कलेक्टर के आदेश पर मोड़ पर सड़क का काम शुरू करवा रहे हैं। समाज द्वारा ली गई आपत्ति से कलेक्टर को अवगत करवाएंगे।” अम्बारामपाटीदार, एसडीएम
बिना सूचना दिए काम शुरू करवाया
काम शुरू हुए कुछ देर हुई थी कि मुस्