- Hindi News
- मेगा लोक अदालत में दो खंडपीठ करेगी मामलों का निराकरण
मेगा लोक अदालत में दो खंडपीठ करेगी मामलों का निराकरण
मेगा लोक अदालत में दो खंडपीठ करेगी मामलों का निराकरण
13दिसंबर को थांदला तहसील मुख्यालय पर होगा आयोजन
भास्करसंवाददाता | थांदला
13दिसंबर को थांदला तहसील मुख्यालय पर नेशनल एवं मेगा लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश भरत पी. माहेश्वरी एवं समन्वयक लोक अदालत विशेष न्यायाधीश केसी बांगर के मार्गदर्शन में दो खंडपीठ द्वारा विभिन्न मामलों का निराकरण किया जाएगा। इस दिन शमनीय आपराधिक मामले, भरण-पोषण, घरेलू हिंसा, दीवानी प्रकरण, चेक बाउंस राजीनामा योग्य मामलों का उभयपक्ष के मध्य राजीनामा के माध्यम से निराकरण किया जाएगा। प्रथम खंडपीठ में न्यायाधीश हरिओम अतलसिया, सदस्य पूनमचंद गादिया अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता सांवलिया सोलंकी रहेंगे। द्वितीय खंडपीठ में न्यायाधीश एमएस रावत, अधिवक्ता जितेंद्र जैन सामाजिक कार्यकर्ता नीरज भट्ट को लिया गया है। लोक अदालत में निराकृत होने वाले बैंक प्रकरणों में वसूली राशि पर छूट भी प्रदान की जा रही है। लोक अदालत में उपस्थित होने वाले पक्षकारों को फलदार एवं छायादार वृक्षों के पौधे नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे। बार एसोसिएशन अध्यक्ष मोहम्मद सलीम खान ने अधिक से अधिक पक्षकारों से नेशनल एवं मेगा लोक अदालत में उपस्थित होकर प्रकरणों का निपटारा कराने का आह्वान किया है।
बंदियोंको बताए उनके अधिकार
झाबुआ | जिलाजेल में बुधवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। इसमें न्यायाधीश प्रेमदीप सांकला ने बंदियों को उनके अधिकार कर्तव्यों से अवगत करया। साथ ही उनकी समस्या शिकायत सुनकर उनके निराकरण का आश्वासन दिया। न्यायाधीश ने पुरुष महिला बंदियों के बैरक का निरीक्षण भी किया। इस दौरान जो कमी नजर आई उसे दूर करने के निर्देश दिए। जिला विधिक सहायता अधिकारी दिग्विजयसिंह, विधिक साक्षरता दल झाबुआ के सदस्य यशवंत भंडारी, प्रतीक मेहता, अर्चना राठौर, जयेंद्र बैरागी तथा जेलर अशोक शर्मा उपस्थित थे।