- Hindi News
- 259 पंजीयन, 135 बच्चों के मेडिकल प्रमाण पत्र बनाए
259 पंजीयन, 135 बच्चों के मेडिकल प्रमाण पत्र बनाए
259 पंजीयन, 135 बच्चों के मेडिकल प्रमाण पत्र बनाए
पेटलावद | विशेषआवश्यकता वाले बच्चों के चिकित्सा परीक्षण के लिए बुधवार को विशेष शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 259 पंजीयन हुए। परीक्षण उपरांत 135 बच्चों के प्रमाण पत्र बनाए गए। शिविर में एलीमको जबलपुर के डॉ. डीपी शर्मा, एसडीएम एनएस राजावत, नपं उपाध्यक्ष आजाद गुगलिया, जपं अध्यक्ष हीरालाल डाबी, सीईओ वीरेंद्रसिंह रावत बीईओ योगेंद्र प्रसाद खास तौर से मौजूद थे। डीपीसी महेश पाटीदार एपीसी राजेंद्र बारिया का विशेष सहयोग रहा। बच्चों को जिला विकलांग एवं पुनर्वास केंद्र रंगपुरा झाबुआ के शैलेंद्र राठौड़ की टीम ने प्रमाण पत्र प्रदान किए। एमआरसी विनय मिश्रा ने बताया 150 बच्चों का चयन उपकरण के लिए किया गया। इन्हें दो से तीन महीने के भीतर उपकरण बनाकर प्रदान किए जाएंगे।
शिविर में बच्चों की जांच करते डॉक्टर।