पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुरआन ख्वानी के बाद चादर शरीफ का जुलूस निकलेगा

कुरआन ख्वानी के बाद चादर शरीफ का जुलूस निकलेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरके सूफी संत हजरत सैयद मेहमुदुल हसन (चाचा मियां) का 31वां उर्स 12 दिसंबर से शुरू होगा। दो दिवसीय उर्स में अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में है।

उर्स कमेटी के सदर मणिशंकर पारिख ने बताया आयोजन की शुरुआत 12 दिसंबर की सुबह 9 बजे कुरआन ख्वानी के साथ होगी। इसके बाद संदल चादर शरीफ का जुलूस निकाला जाएगा। जो नगर भ्रमण के बाद मजार शरीफ पहुंचेगा। जहां चादर पेश कर इबादत की जाएगी। दूसरे दिन 13 दिसंबर को कुरआन ख्वानी के बाद असर के दरमियान कुल की फातेहा दुआ की जाएगी। इसके बाद समापन होगा।

कमेटी के सदस्यों ने बताया उर्स में जबलपुर, आलीराजपुर, झाबुआ, गुजरात, वड़ोदरा, छोटा उदयपुर, महाराष्ट्र राजस्थान से भी जायरीन बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। कमेटी ने बाहर से आने वाले लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की है। साथ ही मजार शरीफ पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है।

कल से यहां शुरू होगा उर्स। मजार पर आकर्षक रोशनी की जा रही है।

चाचा मियां का दो दिवसीय उर्स कल से