पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पक्की सड़क पुलिया बनवा दो, स्कूल जाने में होती है परेशानी

पक्की सड़क पुलिया बनवा दो, स्कूल जाने में होती है परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टोरेट में आवेदकों की लंबी लाइन लगी हुई थी।

मंगलवार को हुई जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण समस्याएं लेकर पहंुचे।

भास्कर संवाददाता | झाबुआ

ग्रामबेहड़ी से दौलतपुरा-नाका फलिया तक पक्का मार्ग पुलिया की मांग लेकर एक दर्जन से अधिक बच्चे कलेक्टर से मिलने पहुंचे। उन्होंने जनसुनवाई में कच्चे मार्ग के कारण रही परेशानियों से अवगत कराया। शिकायत लेकर पहुंचे बच्चे वालचंद, पंकज, राजेश, प्रियंका, भुरी, सोनू आदि ने कलेक्टर बी. चंद्रशेखर से कहा मार्ग निर्माण के लिए कई बार आवेदन दिया, लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई। कच्चा मार्ग और नदी पर पुल नहीं होने से बारिश के दिनों में स्कूल जाने में परेशानी होती है। उन्होंने कहा ग्रामवासी मार्ग निर्माण के लिए जमीन भी उपलब्ध कराने को तैयार हैं बावजूद सरपंच सचिव ध्यान नहीं दे रहे।

नहींमिली खाद्यान पर्ची

ग्रामपंचायत उमरी में करीब 102 लोगों को आज तक खाद्यान पर्ची नहीं मिल पाई है। नतीजतन ग्रामीणों को राशन नहीं मिल पा रहा है। शिकायत लेकर पहुंचे बापू मानसिंह बारिया, बसु जलिया भाबोर, जुवानसिंह पिता थावरिया, सरमा नानू भाबोर ने बताया खाद्यान पर्ची के अभाव में सेल्समैन राशन नहीं दे रहा। इससे परिवार का भरण - पोषण करने में परेशानी रही है। सरपंच-सचिव सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। ग्रामीणों ने खाद्य विभाग को तुरंत पर्ची वितरण करने के निर्देश देने की मांग की।

शाला प्रबंधन समिति करंजपाड़ा गोपालपुरा (पेटलावद) के पालकों ने नवीन प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक विपिन डामर की शिकायत कलेक्टर से की। पालकों ने बताया विपिन थांदला से अपडाउन करते हैं, वे कभी नियमित समय पर पर नहीं आते।