प्रांतीय बैठक मेंेे रखी समस्याएं
झाबुआ जिले से अध्यापकों ने पहुंचकर दिए सुझाव
भास्करसंवाददाता | झाबुआ
राज्यअध्यापक संघ के प्रांतीय और जिला कार्यकारिणी के सदस्यों की प्रांतव्यापी बैठक 14 सितंबर को भोपाल में विधायक विश्राम गृह के सभाकक्ष में संघ के प्रांत अध्यक्ष सुसनेर विधायक मुरलीधर पाटीदार के नेतृत्व में रखी गई। जिसमें सभी जिलों के अध्यापकों ने अपनी समस्याएं रख विस्तारपूर्वक चर्चा कर निराकरण की कार्ययोजना तैयार की।
बैठक में झाबुआ जिले से संघ के अरविंद रावल और भेरूलाल गेहलोद ने शामिल होकर अध्यापकों की मांगों के निराकरण के लिए सुझाव रखे। उन्होंने प्रांताध्यक्ष को जिले के अध्यापकों की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान पाटीदार ने विश्वास दिलाया कि जब तक अध्यापकों की प्रमुख मांगों का राज्य शासन निराकरण नहीं करती तब तक वे अध्यापकों के लिए विधानसभा के अंदर और बहार लडाई लड़ते रहेंगे। अध्यापकों के शिक्षा विभाग में संविलियन को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा जारी रहेगी। मुख्यमंत्री से सहमति मिलने के बाद भोपाल में अध्यापकों की महापंचायत आयोजित की जाएगी।
बैठक21 सितंबर को
जिलेके कोषाध्यक्ष फिरोज खान और महासचिव दिनेश चौहान ने बताया 21 सितंबर को सांई मंदिर में दोपहर 12 बजे बैठक रखी गई है, जिसमें सभी छह ब्लॉक के अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ पहुंचकर प्रांतीय निर्देशों पर आगामी कार्ययोजना बनाएंगे।