पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीपोत्सव की तरह जगमगाया गोपाल मंदिर

दीपोत्सव की तरह जगमगाया गोपाल मंदिर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किए।

गोपाल कॉलोनी स्थित गोपाल मंदिर में श्री घनश्याम प्रभु के जन्म शतब्दी महोत्सव के दूसरे दिन हुए विभिन्न धार्मिक आयोजन

भास्करसंवाददाता | झाबुआ

गोपालकॉलोनी स्थित गोपाल मंदिर में श्री घनश्याम प्रभु के जन्म शताब्दी महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। देर शाम दीपक जलाए गए, जिससे मंदिर दीपोत्सव सा जगमगा उठा। धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह से हो गई थी। प्रात: आरती के पश्चात गुरु ऊं के अखंड जाप प्रारंभ हुए, जो शाम साढ़े 6 बजे तक चले। इसके पश्चात भजन-कीर्तन शुरू हो गए। गुरु भक्तों ने मंदिर में सैकड़ों दीपक प्रज्जवलित किए।

सुबहहोगा गुरुपाद पूजन, दोपहर में महाआरती

महोत्सवके अंतिम दिन बुधवार को सुबह 9 बजे मंदिर में गुरुपाद पूजन किया जाएगा। 10 बजे भजनांजलि होगी। दोपहर 12 बजे महाआरती कर घनश्याम प्रभु को छप्पन भोग का नैवेद्य लगाएंगे। इसे प्रसादी के रूप में भक्तों को वितरित किया जाएगा।

गोपाल मंदिर में देर शाम दीपक जलाए गए।